मुंगेर, मार्च 20 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। बिहार के ऐतिहासिक शहर जमालपुर में स्थित भारतीय रेल यांत्रिक एंव विद्युत अभियंत्रण संस्थान (इरिमी) अब एक नए युग की ओर बढ़ रहा है। रेलवे की बड़ी योजना के तहत इसे मल्टी-डिसिप्लिन "केंद्रीकृत उत्कृष्टता संस्थान" (सेंटर ऑफ एक्सीलेंस) के रूप में विकसित किया जा रहा है, जहां मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और आपदा प्रबंधन-तीनों क्षेत्रों की ट्रेनिंग एक ही जगह मिलेगी। रेलवे का लक्ष्य है कि वन नेशन और वन रेलवे संस्थान बनाना है, जिसमें इरिमी की भूमिका अहम होगी। इसे एशिया के सबसे बड़े रेलवे ट्रेनिंग हब में बदलना भी है, ताकि यहां विदेशी रेलवे अधिकारियों को भी प्रशिक्षण दिया जा सकेगा। गौतलब है कि रेलवे बोर्ड दिल्ली के डिप्टी डायरेक्टर जीतेंद्र कुमार ने एक नोटिफिकेशन 18 मार्च को जारी कर जानकारी दी है। जमालपुर इरिमी को सेंट...