मुंगेर, जुलाई 14 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि।भारतीय रेल यांत्रिक एवं विद्युत अभियांत्रिकी संस्थान (इरिमी), जमालपुर में सोमवार से भारतीय रेलवे प्रबंधन सेवा (आईआरएमएस) के लेखा संवर्ग के प्रशिक्षु अधिकारियों के लिए पांच दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। यह प्रशिक्षण 13 जुलाई से 17 जुलाई 2026 तक आयोजित किया जा रहा है, जिसमें संघ लोक सेवा आयोग (सीएसई) 2022 एवं 2023 बैच के कुल 14 प्रशिक्षु अधिकारी भाग ले रहे हैं। इस बावत इरिमी के महानिदेशक एके सिन्हा ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य नवचयनित आईआरएमएस (लेखा) अधिकारियों को भारतीय रेलवे की वित्तीय व्यवस्था, लेखा प्रणाली, प्रशासनिक प्रक्रियाओं तथा विभिन्न विभागों के समन्वित कार्य संचालन की व्यावहारिक जानकारी प्रदान करना है। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: एनसीआर के अफसरों को आईआ...