मुजफ्फरपुर, मार्च 1 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। युद्ध छिड़ने से ईरान, कतर और दोहा में फंसे मुजफ्फरपुर जिले के आधा दर्जन लोगों के परिवार के लोग यहां चिंता में डूबे हैं। तमाम कोशिश के बावजूद खैरियत जानने में कठिनाई आ रही है। ईरान के कुम में कोल्हुआ पैगंबरपुर के सैयद रूहुल्लाह काजमी व उनके चचेरे भाई सैयद वकार काजमी अपने परिवार संग हैं। उन्होंने बताया कि ईरान का आसमान लगातार गरज रहा है। बमबारी और मिसाइल हमले की आवाजें गूंज रही हैं। लोगों को घरों से बाहर नहीं निकलने की सख्त हिदायत दी गई है। सैयद रूहुल्लाह और सैयद वकार कुम स्थित अल मुस्तफा विवि में पीएचडी कर रहे हैं। दोनों इस्लामिक रिसर्च स्कॉलर हैं। उनकी पत्नी व बच्चे भी साथ में हैं। पटना में रह रहे इनके भाई सैयद मुबारक अली ने बताया कि दोपहर में ईरान पर हमले के बाद उनसे बात हुई थी। उनलोगो...