आशीष दीक्षित कानपुर, मार्च 6 -- कानपुर, नोएडा और आगरा के औद्योगिक इलाकों में फैक्ट्रियों की मशीनें चल तो रही हैं, लेकिन निर्यातकों के चेहरे पर अनिश्चितता साफ दिख रही है। मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव ने उत्तर प्रदेश के निर्यात कारोबार पर सीधा दबाव डाला है। ईरान और अमेरिका के बीच जारी जंग का असर अब यूरोपियन कारोबार तक पहुंच चुका है। खाड़ी मार्ग के रास्ते यूरोप के बाजारों तक जाने वाली करोड़ों की खेप बीच रास्ते में अटकी हैं। इस वजह से कानपुर, आगरा, मुरादाबाद, वाराणसी, नोएडा, गाजियाबाद समेत समूचे प्रदेश के लगभग तीन हजार करोड़ का कारोबार दांव पर है। दुबई, यूएई, ओमान और कतर के रास्ते जर्मनी, फ्रांस, इटली और यूके समेत दो दर्जन यूरोपीय देशों को यूपी से लेदर, गारमेंट, इलेक्ट्रानिक, इंजीनियरिंग, हैंडीक्राफ्ट, केमिकल समेत कई उत्पादों की सप्लाई पर असर पड...