प्रयागराज, मई 23 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल में इरादतगंज और लिंक जंक्शन के बीच तीसरी रेल लाइन बिछाने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। एनसीआर के जीएम नरेश पाल सिंह की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में इस महत्वपूर्ण परियोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने तीसरी लाइन निर्माण से जुड़े प्रस्ताव, संचालन व्यवस्था और विकास कार्यों की प्रगति पर मंथन किया।

परियोजना की समीक्षा इस दौरान कानपुर में प्रस्तावित नॉन-इंटरलॉकिंग (एनआई) कार्य, चुनार-चोपन सेक्शन में डीएफसीसीआईएल कनेक्टिविटी और इरादतगंज-लिंक जंक्शन के बीच कनेक्टिविटी मजबूत करने से जुड़े कार्यों की समीक्षा की गई। डीआरएम रजनीश अग्रवाल ने पावरपॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से कानपुर में प्रस्तावित एनआई कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। बता...