इरशाद ने पास की राष्ट्रीय मैच कंट्रोलर परीक्षा
कानपुर, अप्रैल 14 -- कानपुर। बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया की ओर से आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में राष्ट्रीय मैच कंट्रोलर परीक्षा 12 अप्रैल को संपन्न हुई। देशभर से सात अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। इसमें कानपुर के इरशाद अहमद ने सफलता प्राप्त की। इरशाद अहमद वर्तमान में बॉबसन पब्लिक स्कूल में गेम्स टीचर के पद पर कार्यरत हैं। वह कई अंतर्राष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिताओं में तकनीकी अधिकारी के रूप में कार्य कर चुके हैं। उन्होंने वर्ष 2017 में केरल में आयोजित सीनियर वर्ल्ड चैम्पियनशिप, 2025 में गुवाहाटी में आयोजित जूनियर वर्ल्ड चैम्पियनशिप, इंडियन सुपर सीरीज और सैयद मोदी इंटरनेशनल बैडमिंटन टूर्नामेंट में तकनीकी अधिकारी के रूप में भूमिका निभाई है। इस उपलब्धि पर कानपुर बैडमिंटन एसोसिएशन के पदाधिकारियों मनोज पांडे, एके अग्रवाल, धीरेंद्र सिंह, डॉ. मनीषा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.