बगहा, फरवरी 10 -- मझौलिया, एक प्रतिनिधि। इरफान अंसारी (20) वर्ष की पोखर में मिली शव के बाद पुलिस महकमा में खलबली है। मृत युवक के पिता के बयान पर पुलिस इस अनुसंधान में जुटी है। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक डॉ. शौर्य सुमन, एसडीपीओ विवेक दीप, एफएसएल टीम, डॉग स्क्वायड तथा मुफ्फसिल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेतिया जीएमसीएच भेज दिया। मृतक की पहचान होते ही परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए गंभीरता से जांच कर रही है तथा आसपास के लोगों से पूछताछ भी की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.