नई दिल्ली, जुलाई 12 -- भारतीय टी20 टीम ने श्रेयस अय्यर की कप्तानी में लगातार 6 मुकाबले गंवाए हैं और टीम के खराब प्रदर्शन की जमकर आलोचना हो रही है। टीम की सबसे बड़ी परेशानी जरूरत से ज्यादा बाएं हाथ के बल्लेबाजों से है। भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों में 7 बाएं हाथ के बैटर के साथ खेलने उतरी थी, जिससे विपक्षी खेमे को ज्यादा मुश्किलों का सामना नहीं करना पड़ा। इस दौरान अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी और ईशान किशन टॉप -3 में मौजूद रहे, जबकि चौथे नंबर पर श्रेयस अय्यर दाएं हाथ के बल्लेबाज के रूप में खेलने उतरे थे। इस समस्या को सुलझाने के लिए पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान ने रजत पाटीदार और रियान पराग को टीम में शामिल करने की सलाह दी है।रजत पाटीदार और रियान पराग को मौका मिले इरफान पठान ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, ''भारत को और अधिक दाएं हाथ के बल्...