इरफान पठान ने CSK स्टार एमएस धोनी को टीम से बाहर करने का दिया सुझाव, सरफराज को बताया परफेक्ट रिप्लेसमेंट
नई दिल्ली, मार्च 20 -- भारतीय टीम के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने एमएस धोनी की बैटिंग को लेकर बड़ा बयान दिया है। इरफान पठान का मानना है कि एमएस धोनी अब टीम के लिए ज्यादा कुछ योगदान नहीं दे पा रहे हैं। धोनी पिछले सीजन तक निचले क्रम में बैटिंग करते थे और अंतिम कुछ गेंदों पर बड़े शॉट खेलकर टीम के स्कोर में इजाफा करने पर ध्यान देते थे। पठान का कहना है कि उन्हें थोड़ी अधिक जिम्मेदारी उठानी होगी, जिससे टीम को फायदा पहुंचे। पठान ने बताया कि धोनी अब भी दिग्गज है लेकिन क्रीज पर कम समय रहने से वह टीम को मदद नहीं कर पाते, उन्होंने सुझाव दिया है कि सरफराज खान जैसे बल्लेबाज को उनकी जगह लेने चाहिए। इससे पहले इरफान पठान कह चुके हैं कि आगामी इंडियन प्रीमियर लीग महेंद्र सिंह धोनी का चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से एक खिलाड़ी के रूप में अंतिम सत्र हो सकता है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.