इरफान चुने गए अखिल भारतीय सैफी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष
अमरोहा, मई 18 -- हसनपुर। नगर के रहरा अड्डे के नजदीक स्थल पर रविवार को अखिल भारतीय सैफी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव हुआ। मुख्य निर्वाचन अधिकारी मोहम्मद आकिल सैफी, चुनाव अधिकारी अलाउद्दीन सैफी व सहायक चुनाव अधिकारी शाहनवाज सैफी की देखरेख में नामांकन दाखिल हुए। डा. इरफान सैफी, नसरुद्दीन सैफी, रिहान सैफी वह शमशेर सैफी ने नामांकन दाखिल किया। शमशेर सैफी व नसरुद्दीन सैफी के आवेदन कई कारणों के चलते निरस्त कर दिए गए। बाद में रिहान अहमद ने अपना नामांकन वापस ले लिया। इसके बाद डा. इरफान सैफी को निर्विरोध संगठन का राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित किया गया। इस मौके पर जाहिद सैफी, फिरासत सैफी, नवाब सैफी, दानिश सैफी, उस्मान अली, अकील सैफी, बाबू सैफी, अफसर सैफी, नबी हसन व जाहिद सैफी आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- ब्राह्मण परिषद के जिलाध्यक्षों का मनोनयन
हिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.