रांची, जून 27 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। रातू रोड खादगढ़ा इलाके में 24 साल के युवक ललन कुमार ने शनिवार की रात फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली। वह इरगू टोली बागान चौक रोड नंबर छह का रहने वाला था। जिस समय युवक ने आत्महत्या की, उस समय परिवार के लोग बाहर गए हुए थे। पुलिस के मुताबिक, मृतक मजदूरी करता था और पिछले कुछ समय से किसी वजह से मानसिक तौर पर परेशान था। जानकारी के अनुसार, शनिवार की रात में परिवार के लोगों के बाहर चले जाने के बाद उसने स्वयं को कमरे में बंद कर लिया और वहां लगे लोहे के पाइप में गमछा के सहारे फंदा तैयार कर झूल गया। यह भी पढ़ें- घाघरा में 24 वर्षीय युवक ने फांसी लगा दे दी जान परिवार के सदस्य जब वापस आवास पहुंचे तो कमरा अंदर से बंद पाया। आवाज लगाने के बाद भी अंदर से उत्तर नहीं मिलने पर परिजनों को शंका हुई। शंका निवारण के लिए जब...