मुरादाबाद, मार्च 25 -- मुरादाबाद। एमपीएस एकेडमी में आईपीएल खिलाड़ी, उत्तर प्रदेश रणजी खिलाड़ी और यूपीपीएल टी-20 में लखनऊ फाल्कन के कोच इम्तियाज अहमद ने बुधवार को खिलाड़ियों के बीच पहुंचकर उन्हें क्रिकेट की बारीकियों से अवगत कराया। इस दौरान इम्तियाज अहमद ने खिलाड़ियों को बताया कि उच्च स्तर की क्रिकेट में सफलता पाने के लिए अनुशासन सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। कार्यक्रम के अंत में एकेडमी के हेड कोच मिर्जा दानिश आलम ने इम्तियाज अहमद का आभार व्यक्त किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.