कन्नौज, जून 26 -- छिबरामऊ, संवाददाता। सौरिख कस्बे में दसवीं मोहर्रम के अवसर पर हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में शिया समुदाय द्वारा गमगीन माहौल में मातमी जुलूस निकाला गया। आल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के सदस्य अली अब्बास नकवी ने बताया कि मोहल्ला ऊंचा स्थित इमामबाड़ा सादिक हुसैन से नौहा ख्वानी के साथ जुलूस की शुरुआत हुई। अंजुमन-ए-हुसैनी के नौजवानों ने परंपरागत रूप से जंजीर, ब्लेड और छुरी का मातम किया, जिससे पूरा वातावरण शोकमय हो उठा और उपस्थित लोगों की आंखें नम हो गईं। जुलूस मोहल्ला ऊंचा, सदर बाजार, पाल तिराहा और अंबेडकर तिराहा से होकर कर्बला पहुंचा। रास्ते भर लब्बैक या हुसैन की सदाएं गूंजती रहीं और जगह-जगह रुककर नौहा ख्वानी व मातम किया गया। यह भी पढ़ें- नम आंखों से कर्बला में दफ्न किए गए ताजिये कर्बला में कबीरपुर और राजापुर के जुलूस भ...