लखीमपुरखीरी, मार्च 8 -- खीरी टाउन। मोहल्ला सैयदवाड़ा की ग़ौसुल आज़म मस्जिद के इमाम हाफ़िज़ मोहम्मद तारिक़ रज़ा और अज़ान देने वाले मोअज़्ज़िन तौहीद रज़ा को तोहफे में उमरा का टिकट दिया गया। ग़ौसुल आज़म यूथ फाउंडेशन की जानिब से यह ऐलान खत्म-ए-क़ुरआन के मौके पर सजाई गई नूरी महफ़िल में किया गया। जानकारी के अनुसार हाफ़िज़ मोहम्मद तारिक़ रज़ा गैसुल आज़म मस्जिद में पिछले दस सालों से इमाम हैं और इसी मस्जिद में वह तरावीह के दौरान कुरआन की तिलावत करते हैं। इस साल भी पन्द्रहवें रोज़े को उन्होंने तरावीह के दौरान क़ुरआन की तिलावत मुकम्मल की। खत्म-ए-कुरआन के मौके पर सजाई गई नूरानी महफ़िल में झंडा मस्जिद के इमाम कारी अख्तर रज़ा बरकाती, मौलाना अय्यूब रज़ा कादरी, मतीन मियां रहमानी समेत सैंकड़ो लोग मौजूद रहे। इस महफ़िल में ग़ौसुल आज़म यूथ फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने मस्जिद के इमाम व मो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.