देहरादून, मार्च 21 -- देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने शनिवार को महानगर के अनेक इलाकों में आयोजित ईद मिलन कार्यक्रम में रोजेदारों को ईद की मुबारकबाद दी। माजरा में पार्षद जाहिद अंसारी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में धस्माना ने कहा कि भारत के लोग दुनिया के तमाम देशों के लोगों की तुलना में बड़े भाग्यशाली हैं क्योंकि उनको ईद होली दिवाली क्रिसमस गुरु पर्व समेत ताम त्योहार मनाने को मिलते हैं। इस अवसर पर धस्माना ने माजरा मस्जिद के इमाम मोहमद अहमद को शॉल पहनाकर व गले मिल का ईद की मुबारकबाद दी । धस्माना ने कारगी, पुराना राजपुर, शास्त्री नगर कांवली , सत्तों वाली घाटी व ईसी रोड पहुंच कर लोगों को ईद की मुबारकबाद दी। इस अवसर पर श्रम विभाग अध्यक्ष दिनेश कौशल, पूर्व पार्षद राजेश पुंडीर, अनीस अंसारी, अयूब अके...