बलरामपुर, जून 25 -- बलरामपुर, संवाददाता। करबला के शहीदों की याद में मनाए जा रहे माहे मोहर्रम की नौवीं तारीख (तासुआ) पर गुरुवार देर शाम जिलेभर के इमाम चौकों पर आकर्षक ताजिए रखे गए। जिले में नहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में बारीक नक्काशी, रंग-बिरंगी सजावट और कलात्मक कारीगरी से सजी लाखों रुपये मूल्य की ताजियों को देखने और जियारत करने के लिए रातभर अकीदतमंदों की भारी भीड़ उमड़ती रही। ताजियों और रौजों के पास फातिहा, नजर और दुआओं का सिलसिला चलता रहा, जिससे पूरा माहौल गम, श्रद्धा और अकीदत से सराबोर दिखाई दिया। जिले में नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में लगभग एक हजार से अधिक जगहों ताजिया रखा गया, जिसे शुक्रवार को दोपहर के बाद कर्बला पर सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। यह भी पढ़ें- चरौरा-औरंगाबाद में जुलूस निकाले उतरौला तहसील क्षेत्र के सादुल्लानगर, तेंदुआ तकिय...