बिजनौर, मार्च 3 -- बिजनौर। ईरान के सुप्रीम लीडर और शिया समुदाय के प्रमुख धार्मिक नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई की शहादत से शिया समाज में गहरा शोक है। मंगलवार रात शहर के मोहल्ला बुखारा स्थित इमामबाड़ा आयतुल्लाह सैय्यद अली खामेनेई में शोक मजलिस का आयोजन किया गया। शिया समुदाय के लोगों ने अपने दिवंगत नेता को खिराज-ए-अकीदत पेश किया। गमगीन माहौल में इमामबाड़ा में या हुसैन की सदाएं गूंजती रहीं। मंगलवार की देर रात मजलिस को मौलाना फैजान हैदर रिजवी ने खिताब करते हुए कहा कि इमाम खामेनेई की शहादत मुस्लिम उम्मत के लिए एक बड़ी क्षति है। उन्होंने कहा कि अगर वह चाहते तो किसी सुरक्षित स्थान पर जाकर अपनी जान बचा सकते थे, लेकिन उन्होंने अपनी अवाम के बीच रहना और उनके साथ खड़े रहना पसंद किया। मौलाना ने इसे "अज़ीम शहादत" करार देते हुए कहा कि उनका जीवन संघर्ष, सादगी औ...