अररिया, मई 26 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) संगठन में नई नियुक्तियों की घोषणा के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। जदयू के वरिष्ठ एवं सक्रिय कार्यकर्ता ब्रजेश राय को फारबिसगंज प्रखंड अध्यक्ष तथा मो. शमीम आलम को पलासी प्रखंड अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं इमामुल हक़ को जदयू फारबिसगंज नगर अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए जदयू जिलाध्यक्ष पवन मिश्रा ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व के अनुमोदन के बाद इन सभी नामों की आधिकारिक घोषणा की गई है। उन्होंने कहा कि पार्टी को इन सभी साथियों से काफी उम्मीदें हैं और ये सभी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ करेंगे। यह भी पढ़ें- गोपालगंज :जदयू ने प्रखंड व नगर अध्यक्षों की सूची हुई जारी उन्होंने कहा कि नवमनोनीत पदाधिकारी संगठन ...