गढ़वा, मार्च 27 -- कांडी। प्रखंड की पतरिया पंचायत अंतर्गत सड़की गांव में शुक्रवार को इस्लामियां कमेटी के नए सदर का चयन किया गया। सड़की स्थित मस्जिद में जुमे के नमाज के बाद नए सदर के रूप में इमामुद्दीन खान को चुना गया। सदर के रूप में उनका कार्यकाल दो वर्ष के लिए होगा। नए सदर चयन के बाद इमामुद्दीन ने कहा कि इस्लामिया कमेटी की जो जिम्मेवारी उन्हें मिली है उसका निर्वहन ईमानदारी व पूरे लोग के सहयोग से करेंगे। मौके पर पूर्व सदर शाह आलम खान, बाबू खान, लाल मोहम्मद खान, मंसूर खान, वाहिद खान, मुर्तजा खान, मुन्ना अंसारी, अखतर अली, शहजाद खान, अमीर खान, इंताज अंसारी, इमामू मिस्त्री, तौसीफ खान आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...