आजमगढ़, जून 17 -- सरायमीर, हिन्दुस्तान संवाद। कर्बला के शहीद हजरत इमाम हुसैन के गम के महीने मोहर्रम को लेकर नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों के इमामबाड़ों और अजाखानों में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। साफ-सफाई, रंग-रोगन और सजावट का कार्य अंतिम चरण में चल रहा है। क्षेत्र के निकमुद्दीनपुर, कोरौली, बेलहरी इमाम अली, कड़छा आदि इमामबाड़ों और अजाखानों एवं इमाम चौक की साफ-सफाई, रंग-रोगन और सजावट का कार्य अंतिम चरण में चल रहा है। मोहर्रम के दौरान आयोजित होने वाली मजलिसों और मातमी कार्यक्रमों के मद्देनजर विशेष इंतजाम किए गए हैं। शिया कमेटी के मीडिया प्रभारी सैय्यद मोहम्मद हुसैन ने बताया कि मोहर्रम का महीना हजरत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम और शहीदाने कर्बला की कुर्बानियों को याद करने का महीना है। यह भी पढ़ें- चांद दिखते ही सज गए अजाखाने, बिछ गई फर्श-ए-अजा यह इ...