जौनपुर, मार्च 9 -- जौनपुर, संवाददाता। शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित इमामबाड़ा में क्षति पहुंचाने और चोरी की घटना के मामले में पुलिस ने तीन वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से चोरी किए गए चांदी के जरीह को बेचने से प्राप्त नकदी और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह के निर्देश पर अपराध नियंत्रण और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक नगर और क्षेत्राधिकारी नगर के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक की टीम ने शनिवार को मुखबिर की सूचना पर छोटी लाइन मस्जिद के पास स्थित एक रेस्टोरेंट के निकट से तीनों आरोपितों को गिरफ्तार किया।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों में 20 वर्षीय कन्हैया बिन्द पुत्र पंचम बिन्द, 19 वर्षीय अमर बिन्द उर्फ मंडोले पुत्र प...