धनबाद, जून 24 -- मुहर्रम पर्व की शुरुआत मंगलवार से पूरे लोयाबाद क्षेत्र में अकीदत, एहतराम और धार्मिक श्रद्धा के साथ हुई। पहली मुहर्रम पर हजरत इमाम हुसैन की याद में विभिन्न इमामबाड़ों में फातेहा खानी और नियाज का आयोजन किया गया। लोयाबाद 7 नंबर स्थित 26 नंबर मोहल्ले में 26 निसान इस्लामी परचम बुलंद किए गए। इस अवसर पर करीब 30 बच्चों ने विशेष वेशभूषा धारण कर इमाम हुसैन के दुलदुल का प्रतीकात्मक भूमिका निभाई। पूरे लोयाबाद क्षेत्र के 16 गांवों के इमामबाड़ों में फातेहा और नियाज का आयोजन हुआ। मुस्लिम कमेटी के जनरल सेक्रेटरी असलम मंसूरी ने मुहर्रम पर्व की मुबारकबाद देते हुए कहा कि यह पर्व सब्र, कुर्बानी और इंसाफ का संदेश देता है। यह भी पढ़ें- मोहर्रम पर महागामा क्षेत्र में दिखी आस्था और परंपरा की झलक, युवाओं ने किए आकर्षक करतब लोयाबाद थाना प्रभारी पि...