इमामगंज में 7.17 किलो अफीम के दूध के साथ तीन अंतर्राज्यी तस्कर गिरफ्तार, जेल
गया, मार्च 5 -- इमामगंज पुलिस ने एसडीपीओ कमलेश कुमार के नेतृत्व में मंगलवार देर शाम कार्रवाई करते हुए 7.17 किलो अफीम के दूध के साथ तीन अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। बुधवार को एसडीपीओ कमलेश कुमार ने अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक काले रंग की स्कॉर्पियो से बड़ी मात्रा में अफीम का दूध ले जाया जा रहा है। सूचना मिलने के बाद वरीय अधिकारियों के निर्देश पर एक विशेष एसआईटी टीम का गठन किया गया। टीम ने इमामगंज-कोठी मुख्य सड़क पर नकटी पुल के पास जाल बिछाया। इसी दौरान बिहार-झारखंड सीमा की ओर से आ रही एक काले रंग की स्कॉर्पियो को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन से प्लास्टिक में पैक 7.17 किलो अफीम का दूध और एक लाख 42 हजार 500 रुपये बरामद किए गए। पुलिस ने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.