गया, जून 24 -- इमामगंज नगर क्षेत्र में बिना पंजीकरण के आधा दर्जन से अधिक होटल एवं विवाह समारोह स्थल संचालित होने का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इनमें से अधिकांश प्रतिष्ठानों में अग्नि सुरक्षा के आवश्यक इंतजाम नहीं हैं, जिससे किसी भी आपात स्थिति में बड़ा हादसा हो सकता है। हाल के वर्षों में देश के विभिन्न शहरों में होटल और अन्य व्यावसायिक भवनों में हुई अग्निकांड की घटनाओं के बाद स्थानीय स्तर पर भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ गई है। जानकारों का कहना है कि नगर क्षेत्र के होटलों, अस्पतालों और कोचिंग संस्थानों में अग्निशमन सुरक्षा मानकों की नियमित जांच और अनुपालन सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है। यह भी पढ़ें- इमामगंज में बिना रजिस्ट्रेशन और सुरक्षा अग्नि मानक के चल रहें है होटल यदि समय रहते सुरक्षा मानकों को सख्ती से लाग...