गया, जून 3 -- सोशल मीडिया पर देसी कट्टा के साथ फोटो वायरल करने वाले 19 वर्षीय युवक को इमामगंज पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इसकी जानकारी एसडीपीओ धीरज कुमार और थानाध्यक्ष अमित कुमार ने संयुक्त प्रेस वार्ता में दी। पकड़े गए युवक की पहचान इमामगंज थाना क्षेत्र के छतरपुर गांव टोला ढोंगीलावा निवासी अरुण कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार युवक ने सोशल मीडिया पर कट्टा लहराते हुए अपनी तस्वीर पोस्ट की थी, जिसके बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई शुरू की गई। वायरल तस्वीर के आधार पर युवक की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के लिए एसडीपीओ के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। यह भी पढ़ें- सहरसा: वायरल तस्वीर बनी सबूत, कट्टा के साथ बालक पुलिस के हत्थे चढ़ा पूछताछ में युवक ने बताया कि छतरपुर जंगल में जानवर चराने के दौरान उसे पत्थ...