इमामगंज में अवैध बालू उत्खनन करते कुंजेशर मोरहर नदी से एक ट्रैक्टर जब्त
गया, मई 17 -- इमामगंज पुलिस ने रविवार को कुंजेशर गांव के पास मोरहर नदी से अवैध बालू उत्खनन कर ले जाए जा रहे एक ट्रैक्टर को जब्त किया। पुलिस ट्रैक्टर को थाना ले आई है। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि पुलिस को देखते ही चालक और मजदूर मौके से फरार हो गए। मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। ट्रैक्टर के इंजन और चेसिस नंबर के आधार पर मालिक एवं चालक की पहचान की जा रही है। पहचान होने के बाद अवैध बालू उत्खनन के मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.