गया, मार्च 19 -- इमामगंज पुलिस ने गुरुवार को उजियार बहेरा गांव के पास नदी में छापेमारी कर अवैध रूप से बालू उत्खनन करते हुए एक ट्रैक्टर को जब्त किया है। इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि गश्त के दौरान उजियार बहेरा गांव के पास नदी से अवैध बालू उत्खनन करते हुए एक ट्रैक्टर को जब्त किया गया है। जिसकी सूचना खनन विभाग को दिया गया है। प्राथमिक दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...