गया, मार्च 6 -- इमामगंज पुलिस ने शुक्रवार को बांकेबाजार प्रखंड के बेला गांव में छापेमारी कर मारपीट के मामले में फरार चल रहे रत्न भारती को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। इसकी पुष्टि थानाध्यक्ष अमित कुमार ने की है। वहीं कोठी पुलिस ने इमामगंज प्रखंड के गड़ेरिया गांव में छापेमारी कर लुटपाट के मामले में फरार चल रहे कमलेश भारती को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। इसकी पुष्टि कोठी थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...