गया, मई 25 -- इमामगंज थाना क्षेत्र के विश्रामपुर गांव में विवाहिता रीना कुमारी की हत्या मामले में पुलिस ने गिरफ्तार सास और ससुर को जेल भेज दिया। वहीं घटना में नामजद चार विवाहित ननद अब भी फरार हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। जानकारी के अनुसार शनिवार की रात पति सागर विश्वकर्मा की गैरमौजूदगी में रीना कुमारी की कथित रूप से गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। मृतका के चाचा लक्ष्मी मिस्त्री के लिखित आवेदन पर सास शांति देवी, ससुर इंद्रदेव मिस्त्री तथा चार ननद रेखा कुमारी, रिंकू कुमारी, रिंकी कुमारी और बिट्टू कुमारी को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। यह भी पढ़ें- चार रोटी कम बनने पर बहू की हत्या, सास-ससुर गिरफ्तार, दो ननद फरार; कहां है पति? आरोप है कि चार रोटी कम बनाने को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद घटना को अंजाम दिया गया।थानाध...