गया, अप्रैल 11 -- बिहार में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए चल रहे विशेष नामांकन अभियान के तहत शनिवार को इमामगंज प्रखंड के मध्य विद्यालय गुरिया द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई। गाजे-बाजे, ढोलक और झाल के साथ यह अभियान अनुसूचित जाति बहुल गांव महुरान, लकड़ाही और आश्रम टोला में चलाया गया। इस दौरान शिक्षकों और बच्चों ने घर-घर जाकर 6 से 14 वर्ष के बच्चों का स्कूल में नामांकन कराने के लिए अभिभावकों को प्रेरित किया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक शिवकुमार दास ने बताया कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत पोषक क्षेत्र के सभी बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करना लक्ष्य है। इसी उद्देश्य से गांव-गांव में अभियान चलाकर लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इस अभियान में प्रधानाध्यापक शिवकुमार दास, शिक्षिका कंचन कुमारी, मंजू सिन्हा, श्वेता कुमारी ...