गया, मार्च 14 -- इमामगंज थाना पुलिस ने शुक्रवार देर रात यमुना गांव के पास सोरहर नदी में छापेमारी कर दुबहल पुल के नीचे अवैध बालू उत्खनन करते एक ट्रैक्टर जब्त किया। पुलिस के पहुंचने की भनक लगते ही चालक और मजदूर मौके से फरार हो गए। जब्त ट्रैक्टर को थाना लाकर खड़ा कर दिया गया है। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि मामले की सूचना खनन विभाग को दे दी गई है। वाहन नंबर के आधार पर मालिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...