इमामगंज के ग्रामीण चिकित्सकों ने विस अध्यक्ष को स्वास्थ्य कर्मी का दर्जा देने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन
गया, अगस्त 2 -- इमामगंज प्रखंड के ग्रामीण चिकित्सकों का रविवार को गया जी स्थित हरिदास स्कूल में सम्मेलन आयोजित हुआ। इस दौरान बिहार विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार को मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा गया। ग्रामीण चिकित्सक संघ के प्रखंड अध्यक्ष डॉ. आर कुमार ने बताया कि बिहार के ग्रामीण चिकित्सकों को एनआईओएस के तहत एक साल का प्रशिक्षण दिया गया है, लेकिन अब तक स्वास्थ्य कर्मी का दर्जा नहीं मिला है। उन्होंने सरकार से स्वास्थ्य कर्मी का दर्जा देने की मांग की। सम्मेलन के लिए चिकित्सकों के दल को जदयू जिलाउपाध्यक्ष अवधेश प्रसाद और समाजसेवी भवानी सिंह ने झंडी दिखाकर रवाना किया। मौके पर कई ग्रामीण चिकित्सक मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.