गया, मार्च 5 -- इमामगंज प्रखंड के मैरा गांव टोला उरदाना निवासी एक मजदूर की गुजरात के अहमदाबाद स्थित स्टील कंपनी में हुए विस्फोट में मौत हो गई। मृतक की पहचान अर्जुन पासवान के 25 वर्षीय पुत्र बीरू पासवान के रूप में की गई है। मृतक के बहनोई जितेंद्र पासवान और मौसेरे भाई राहुल पासवान ने बताया कि बीरू पासवान 18 वर्ष की उम्र से ही अहमदाबाद के वीरन गांव स्थित जर्मनी टीएमएक्स स्टील प्लांट में करीब सात वर्षों से किरान मशीन चलाने का काम करता था। एक मार्च को प्लांट में अचानक ब्लास्ट होने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस कार्रवाई और मेडिकल जांच पूरी होने के बाद मंगलवार की शाम एंबुलेंस से उसका शव गांव पहुंचाया गया। शव के गांव पहुंचते ही घर में कोहराम मच गया। बूढ़े माता-पिता और गर्भवती पत्नी की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया। बड़ी संख्या...