बिहारशरीफ, मार्च 29 -- इमामगंज की नेहा ने नेशनल पैरा लॉन बाउल्स में जीता स्वर्ण पदक असम में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा बिहार की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीते कुल नौ पदक फोटो: नेहा खिलाड़ी: नेशनल चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली इमामगंज की नेहा कुमारी। रहुई, निज संवाददाता। प्रखंड के इमामगंज की नेहा कुमारी ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। असम के अर्जुन भोगेश्वर बरूआ स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 25 से 28 मार्च तक संपन्न द्वितीय पैरा लॉन बाउल्स नेशनल चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पद पर कब्जा जमाया है। इस प्रतियोगिता में पूरी बिहार पैरा लॉन बाउल्स टीम का प्रदर्शन बेहतरीन रहा। राज्य की टीम ने एक स्वर्ण छह रजत और दो कांस्य सहित कुल नौ पदक अपने नाम किए हैं। नेहा की इस उ...