बेगुसराय, जनवरी 27 -- बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। पुलिस केंद्र में मंगलवार को पुलिस उपमहानिरीक्षक बेगूसराय क्षेत्र बेगूसराय के डीआईजी शैलेश कुमार सिन्हा ने पुलिस अधीक्षक, रक्षित पुलिस उपाधीक्षक पुलिस केंद्र, की उपस्थिति में पुलिस केंद्र में चल रहे प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षक के प्रशिक्षण की समीक्षा की। पुलिस उप-महानिरीक्षक ने सभी प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षकों से कांड के अनुसंधान के क्रम में जपती सूची बनाने, गिरफ्तारी मेमो तैयार करने, घटनास्थल का निरीक्षण करने, घटनास्थल की फोटोग्राफी एवं वीडियो ग्राफी करने कांड दैनिकी लिखने, संपत्ति मूलक अपराध के अनुसंधान में सीडी पार्ट-दो, अल्फाबेटिकल इंडेक्स का अवलोकन करने तथा सीडी स्लिप जारी करने के संबंध में जानकारी दी। कांड का अनुसंधान करने के क्रम में भ्रष्टाचार लालच या दबाव में नहीं आने के संबंध में ...