बिहारशरीफ, मार्च 28 -- इमली बिगहा में अखंड-कीर्तन को लेकर निकली कलश शोभा यात्रा 151 महिलाओं व कन्याओं ने माथे पर कलश रख किया नगर भ्रमण फोटो: इमली बिगहा: रहुई के इमली बिगहा गांव को शनिवार को कलश शोभा यात्रा में शामिल महिलाएं। रहुई, निज संवाददाता। प्रखंड के इमली बिगहा गांव में रामनवमी के अवसर पर अखंड कीर्तन का आयोजन किया गया है। शनिवार को अनुष्ठान शुरू होने से एक दिन पहले 151 महिला श्रद्धालुओं और कन्याओं ने भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली। बख्तियारपुर के गयासपुर गंगा घाट से लाए गए पवित्र जल को धमौली डीह स्थित ब्रह्मस्थान मंदिर में रखा गया था। वहां पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलश में जल भरा। आयोजकों ने बताया कि रविवार की सुबह से 24 घंटे का अखंड कीर्तन शुरू हो जाएगा। गांव की सुख-समृद्धि और शांति के लिए कई वर्षों से यह आयोजन किया जा रहा ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.