गुमला, मार्च 1 -- गुमला।घाघरा थाना क्षेत्र के कुगांव निवासी 10 वर्षीय शुभम उरांव पेड़ से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना उस समय हुई, जब वह इमली तोड़ने के लिए पेड़ पर चढ़ा था। गिरने से उसे शरीर के विभिन्न हिस्सों में चोट आई। परिजनों ने उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाघरा पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल गुमला रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना के बाद परिजनों में चिंता का माहौल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...