चित्रकूट, अप्रैल 24 -- चित्रकूट, संवाददाता। सीडीओ डीपी पाल ने कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की शासी निकाय की बैठक में अधिकारियों के साथ बिंदुवार समीक्षा की। प्रभारी चिकित्साधिकारियों से कहा कि जिन चिकित्सकों की ड्यूटी इमर्जेंसी में लगती है, वह चिकित्सक भी ओपीडी करेंगे। अगर इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बरती गई तो संबंधित प्रभारी चिकित्साधिकारी जिम्मेदार होंगे।उन्होंने सभी चिकित्सालयों की साफ-सफाई अच्छी तरह से कराने के निर्देश दिए। कहा कि उच्चाधिकारियों के निरीक्षण दौरान सभी अभिलेख अवश्य उपलब्ध कराएं। अस्पतालों में निष्पोज्य सामग्री की नीलामी कराई जाए। आशा आईडी में मरीजों को लिंक कराया जाए। मऊ व पहाड़ी में शून्य की स्थिति मिलने पर प्रभारी चिकित्साधिकारियों को सुधार के निर्देश दिए। कहा कि मऊ व राजापुर में एफआरयू कि स्थिति ठीक...