इमरीती कालोनी में जलजमाव पर स्थायी समाधान की कवायद शुरू
सोनभद्र, मई 12 -- सोनभद्र, संवाददाता। नगर पालिका परिषद क्षेत्र के इमरीती कालोनी के पास स्टेट हाईवे-5ए पर हर वर्ष होने वाली जलजमाव की गंभीर समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। बरसात के दौरान सड़क पर दो से तीन फीट तक पानी भर जाने और तेज बहाव के कारण आवागमन प्रभावित होने के साथ दुर्घटनाओं की आशंका को देखते हुए डीएम चर्चित गौड़ ने विभिन्न विभागों की संयुक्त तकनीकी टीम गठित कर स्थायी समाधान तलाशने के निर्देश दिए हैं। इमरीती कालोनी से बढ़ौली चौराहा तक का क्षेत्र हर वर्ष वर्षा ऋतु में जलभराव की समस्या से जूझता है। यह भी पढ़ें- जलभराव पर नपेंगे अफसर; दिल्ली सरकार ने 448 जगहों के लिए तय की जिम्मेदारी सड़क पर भारी मात्रा में पानी जमा होने से राहगीरों, वाहन चालकों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.