नई दिल्ली, अगस्त 13 -- फिल्म आवारापन 2 के जरिए एक्टर इमरान हाशमी फिर से एक बार चर्चा में आने वाले हैं। उनके फैंस इस फिल्म को लेकर बेहद खुश हैं और उनकी एक्टिंग के साथ फिटनेस की भी खूब चर्चा हो रही है। इमरान हाशमी वैसे तो कई बार अपना फिटनेस रूटीन बता चुके हैं लेकिन हम आपको उनकी कुछ खास आदतों के बारे में बताएंगे। 47 साल के एक्टर फिटनेस के लिए सख्त रूटीन भी खुशी से अपना लेते हैं और फिर वही उनकी आदत बन जाती है। इमरान हाशमी ने एक बार इंटरव्यू में बताया था कि फिट बॉडी और सिक्स पैक एब्स के लिए वह 2 सालों से एक आदत अपना रहे हैं, जिससे उनकी पत्नी परेशान हो चुकी हैं। चलिए आपको एक्टर के फिटनेस रूटीन और आदतों के बारे में बताते हैं।कंसिस्टेंसी है जरूरी इमरान हाशमी का कहना है कि अगर आपको कुछ पाना है, तो उसके लिए हर दिन प्रयास करने होंगे। फिट बॉडी पाने क...