नई दिल्ली, अगस्त 19 -- इमरान हाशमी की फिल्म 'आवारापन 2' ने वो कर डाला है जो एक्टर की बाकी फिल्में कभी नहीं कर पाईं। दरअसल, एक्टर को हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में आए 23 साल हो गए हैं। हालांकि, उनकी किसी भी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार नहीं किया है। 'आवारापन 2' एक्टर के करियर की पहली फिल्म है जिसने 100 करोड़ रुपये के क्लब में अपनी जगह बनाई है।'आवारापन 2' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 'आवारापन 2' ने ओपनिंग डे पर 22 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। दूसरे दिन फिल्म की कमाई में जबरदस्त उछाल आया और इसने 33.75 करोड़ रुपये कमाए। तीसरे दिन कलेक्शन में गिरावट देखने को मिली और फिल्म ने 26 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इसके बाद चौथे दिन 'आवारापन 2' ने 9.25 करोड़ रुपये, जबकि पांचवें दिन 9.75 करोड़ रुपये की कमाई की। इन आंकड़ों के साथ फिल्म ने भारती...