नई दिल्ली, अगस्त 6 -- इमरान हाशमी की इस साल की मोस्ट-अवेटेड फिल्म आवारापन को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन से सर्टिफिकेट मिल गया है। इमरान हाशमी की फिल्म पर सेंसर बोर्ड की कैंची चली है। फिल्म से कुछ हिंसक सीन्स, ड्रग्स लेने वाले सीन्स को हटाया गया है।इमरान हाशमी को मिला कौन सा सर्टिफिकेट? बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, आवारापन 2 को U/A 16 + सर्टिफिकेट मिला है। इस फिल्म को 16 साल से ज्यादा उम्र के बच्चे देख सकते हैं। हालांकि, सर्टिफिकेट देने से पहले सीबीएफसी ने मेकर्स को फिल्म में कुछ बदलाव करने का सुझाव दिया है। बोर्ड ने मेकर्स को फिल्म में चाइल्ड ट्रैफिकिंग और ड्रग्स से जुड़े डिसक्लेमर्स डालने को कहा। फिल्म में जहां-जहां ड्रग्स का सीन है वहां एंटी-ड्रग स्टैटिक मैसेज डाला गया है। इसके अलावा, फिल्म में एंटी-स्मोकिंग डिसक्लेमर ड...