इमरान संभलशाही फिर बने आप के प्रदेश प्रवक्ता
प्रयागराज, सितम्बर 11 -- प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी व राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने साहित्यकार इमरान संभलशाही को पुनः पार्टी का प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया है। पार्टी संगठन में सक्रिय भूमिका निभाने के साथ इमरान विभिन्न पदयात्राओं और अभियानों में भी भाग लेते रहे हैं।पार्टी के मुख्य प्रवक्ता वंशराज दुबे ने कहा कि इमरान संभलशाही साहित्य के साथ सामाजिक सरोकारों से भी जुड़े हैं। मूलरूप से जौनपुर के रहने वाले इमरान प्रयागराज के एक कॉलेज में शिक्षक हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.