गाज़ियाबाद, जुलाई 9 -- गाजियाबाद, अमन वत्स। सीबीआई/ईडी की अदालत में बुधवार को सहारनपुर के सांसद इमरान मसूद के दो मामलों में सुनवाई हुई। एक केस में तत्कालीन दरोगा सेवाराम ने उपस्थित होकर बयान दर्ज कराया। अदालत ने सुनवाई जारी रखते हुए 18 जुलाई की अगली तारीख नियत कर दी। जानकारी के अनुसार मामला वर्ष 2007 का है जब इमरान मसूद सहारनपुर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष थे। उन पर आरोप है कि उन्होंने अपने सहयोगी जुल्फिकार अली के साथ मिलकर करीब 40 लाख रुपये नियमों के विपरीत निकाल लिए थे। इस संबंध में तत्कालीन नगर पालिका अधिकारी यशवंत सिंह ने छह नवंबर 2007 को दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस द्वारा कोर्ट में आरोपपत्र दाखिल करने के बाद प्रवर्तन निदेशालय ने भी मसूद और जुल्फिकार के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया। इस मामले में अदालत में सुनवा...