गाज़ियाबाद, सितम्बर 26 -- गाजियाबाद, संजीव वर्मा। सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद से जुड़े धोखाधड़ी और धनशोधन के दो मामलों में शनिवार को सीबीआई/ईडी की विशेष अदालत में सुनवाई हुई। मामले में गवाह बैंक कर्मचारी सेवाराम की गवाही पूरी हो गई। इसके बाद पीठासीन अधिकारी भारत सिंह यादव ने अगली सुनवाई के लिए तीन अक्तूबर की तारीख तय की। मामला वर्ष 2007 में सहारनपुर नगर पालिका परिषद के खाते से करीब 40 लाख रुपये की कथित अनियमित निकासी से जुड़ा है। उस समय इमरान मसूद नगर पालिका अध्यक्ष थे। आरोप है कि उन्होंने सहयोगी जुल्फिकार अली के साथ मिलकर नियमों के विपरीत रकम निकाली। यह भी पढ़ें- अमरमणि प्रकरण में राहुल मद्धेशिया अपहरण मामले में मां से जिरह पूरी तत्कालीन अधिशासी अधिकारी यशवंत सिंह ने छह नवंबर 2007 को मुकदमा दर्ज कराया था। विवेचना के बाद पुलिस न...