नई दिल्ली, सितम्बर 28 -- जेल की दीवारों के पीछे बंद इमरान खान की रिहाई को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के बेटे कासिम खान ने एक इंटरव्यू में कहा कि प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की सरकार ने उनके पिता को केस निपटाने और जेल से रिहा करने का ऑफर दिया होगा। कासिम ने कहा कि उन्हें अपने पिता को दोबारा देखने की कल्पना भी मुश्किल लगती है। उन्होंने कहा कि वह कुछ भी करने को तैयार हैं, जिससे उनके पिता जेल से बाहर आ सकें। ब्लूमबर्ग ने सीबीसी न्यूज के हवाले से बताया कि कासिम चाहते हैं कि उनके पिता सरकार के साथ डील कर लें। हालांकि अभी साफ नहीं है कि सरकार ने वाकई कोई डील ऑफर की है या नहीं। पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार ने इस पर तुरंत कोई जवाब नहीं दिया।कासिम ने क्या बताया? कासिम ने कहा कि मेरी बात मानें तो मैं चाहूंगा कि प...