सोनभद्र, जून 12 -- सोनभद्र, संवाददाता। बरसात के दौरान इमरती कॉलोनी और आसपास के क्षेत्रों में होने वाली जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने सीएनडीएस, नगर पालिका परिषद, जल निगम तथा आईआईटी कानपुर के विशेषज्ञों के साथ समीक्षा बैठक कर जल निकासी व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि इमरती कॉलोनी, बढ़ौली चौराहा, कचहरी मार्ग और महिला थाना क्षेत्र में बरसात के समय जलभराव की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। इसके समाधान के लिए पूर्व में जिलाधिकारी की तरफ से स्थलीय निरीक्षण किया गया था, जिसमें स्थानीय नागरिकों और जनप्रतिनिधियों से सुझाव भी प्राप्त किए गए थे। यह भी पढ़ें- बोले मेरठ में वर्जन इसके बाद संबंधित विभागों ने विस्तृत सर्वेक्षण कराया तथा आईआईटी कानपुर...