इमरजेंसी से स्टाफ नर्स-वार्ड सहायक को हटाया, जांच जारी
बरेली, मई 12 -- जिला अस्पताल की इमरजेंसी के सामने ठेले पर महिला मरीज ले जाने के मामले में प्रथम दृष्ट्या ड्यूटी में लापरवाही पर वहां तैनात स्टाफ नर्स, वार्ड सहायक को हटा दिया गया है। इस मामले में इमरजेंसी में तैनात रहे सिक्योरिटी गार्ड को पहले ही हटाया जा चुका है। मंगलवार को कार्यालय में सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह, एडीएम सिटी सौरभ दुबे ने मरीज के इलाज से जुड़े दस्तावेज देखे। टीम जल्द अपनी जांच रिपोर्ट डीएम को सौंपेगी। सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो कथित तौर पर जिला अस्पताल की इमरजेंसी के सामने का है। इसमें एक बुजुर्ग महिला मरीज को उसका पति ठेले से घर ले जा रहा है और अस्पताल में इलाज नहीं मिलने का आरोप लगा रहा है। शासन स्तर से मामले की जांच एडी हेल्थ डॉ. तेजपाल कर रहे हैं। वहीं डीएम के निर्देश पर गठित तीन सदस्यीय कमेटी भी जांच कर रही है। मंगलव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.