इमरजेंसी से ऑपरेशन तक जुड़ेगी इलाज की कड़ी
वाराणसी, सितम्बर 11 -- वाराणसी। साउथ ईस्ट एशिया रीजन के डब्ल्यूएचओ कोलाबोरेटिंग सेंटर फॉर इमरजेंसी एंड ट्रॉमा के निदेशक संजीव भोई ने कहा कि आपातकालीन, गंभीर और ऑपरेटिव चिकित्सा सेवाओं की व्यवस्था में बदलाव की तैयारी है। 2026 से 2035 के लिए इन तीनों सेवाओं को एकीकृत करने की रणनीति तैयार की है। इसका उद्देश्य इमरजेंसी में आने वाले गंभीर मरीज को तत्काल स्थिरीकरण, गंभीर चिकित्सा, ऑपरेशन और आगे की देखभाल की समन्वित सुविधा उपलब्ध कराना है। बोले, गंभीर मरीजों को समय पर इलाज देकर नया जीवन दिया जा सकता है। आईएमएस बीएचयू के टेलीमेडिसिन के कांफ्रेंस हॉल में शुक्रवार को विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) वीकैन की दो दिवसीय उच्चस्तरीय बैठक शुरू हुई। पहले दिन निदेशक संजीव भोई ने कहा कि कम्युनिटी लेवल से लेकर अस्पताल तक त्वरित उपचार की कार्ययोजना बनी है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.