भदोही, जनवरी 31 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। इमरजेंसी स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने की दिशा में शनिवार को जिला मुख्यालय के पास स्थित सौ सैय्या संयुक्त चिकित्सालय प्रशिक्षिण शिविर आयोजित हुआ। इसमें 102 और 108 एंबुलेंस कर्मियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने को प्रशिक्षित किया गया। लखनऊ से आए ट्रेनर राहुल शर्मा और सीएमओ डॉ. संतोष कुमार चक ने एंबुलेंस सेवा समेत अन्य सुविधाओं को लेकर एंबुलेंस चालकों और कर्मियों को प्रशिक्षित किया। सीएमओ ने कहा कि एंबुलेंस से गंभीर रूप से पीड़ितों को तत्काल अस्पताल पहुंचाने का काम किया जाता है। इस मौके पर रुदल यादव, गौरव दूबे, विनोद, नंदलाल आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...